मथुरा: स्पा सेंटरों में देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने 11 आरोपी पकड़े

Oct 24, 2025 - 22:00
 0  270

मथुरा। शहर के मध्य विकास बाजार स्थित हर्ष कॉम्प्लेक्स में दो स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का मथुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस की छापेमारी में पांच युवतियां और छह युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

सीओ सिटी, आइपीएस आशना चौधरी ने बताया कि डैंपियर नगर क्षेत्र के विकास बाजार में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद शुक्रवार शाम को कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने हर्ष कॉम्प्लेक्स में संचालित “ग्रीन बॉडी स्पा” और “हैप्पी बॉडी स्पा” में एक साथ छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अफरातफरी मच गई और स्पा संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल उनके नाम और पते की जानकारी जुटा रही है। सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीओ आशना चौधरी ने कहा, “हम ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.