गुना में दिनदहाड़े बड़ी लूट: युवक की आंखों में मिर्ची डालकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

Wednesday, July 8, 2026 - 16:21
Updated: 4 months ago
0
गुना में दिनदहाड़े बड़ी लूट: युवक की आंखों में मिर्ची डालकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

गुना शहर में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बीच बाजार रपटा क्षेत्र के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, पैदल जा रहे एक युवक को तीन अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। युवक के संभलने से पहले ही बदमाश उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बैग में करीब 15 से 16 लाख रुपये होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User