उत्तराखंड: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ऋषिकेश में आयोजित

Monday, September 16, 2024 - 19:59
Updated: 2 years ago
0
उत्तराखंड: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ऋषिकेश में आयोजित

ऋषिकेश (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश कबीर चौरा आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

अभाकाम की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देश समाज और संगठन पर देश भर से आए प्रतिनिधियों ने देश समाज और संगठन पर विस्तृत चर्चा की। यूपी के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने समाज में भ्रम फैला रहे अन्य सम संगठनों को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज हमारे संगठन के नाम को अन्य लोग दुर उपयोग कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही होना आवश्यक है जिससे समाज के भीतर सही और गलत का पता लगे। 

मामले को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आप की बात से सहमत हूं आने वाले समय में समाज का शोषण कर रहे तथाकथित इन संगठनों के विरुद्ध अभियान चला कर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही की जायेगी।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, तमिलनाडु अध्यक्ष रवि पिल्लई, कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User