अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र कायस्थ समाज को मुख्य धारा में लाने का हर प्रयास किया जा रहा है - डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

महासभा के पूर्व संभाग की बैठक में लिए गये कई अहम निर्णय।

Sunday, January 11, 2026 - 16:47
0
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र कायस्थ समाज को मुख्य धारा में लाने का हर प्रयास किया जा रहा है - डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

लखनऊ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही विधान परिषद एवं विधान सभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायेगी। यह बातें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने रविवार को महासभा के मध्य संभाग के समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे लोगों को राजनैतिक रूप से मजबूत किये जाने के लिए आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में प्रतिभाग करना होगा। ऐसा करके ग्रामीण क्षेत्रों से दूरी बना रहे लोगों को अपने मूल स्थान से जोड़ सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद व विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय राजनैतिक दल एवं गठबंधन के स्वजातीय प्रत्याशियों के लिए महासभा सहयोग करेगी। 

      राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान होता है।आज हमारा समाज हर स्थिति में हासिये पर नजर आ रहा है।ये हमसबकी जिम्मेदारी है कि अपने संगठन के माध्यम से कायस्थ समाज को मजबूत करने का कार्य करें। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व संभाग कुमार नारायण ने कहा कि कार्य योजना के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जाय। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निरंजन श्रीवास्तव ने बैठक में आये सभी पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। महासभा जनपदों की समीक्षा प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने करते हुए इकाइयों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। संचालन कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने किया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समीक्षा बैठक में कायस्थ कुल गौरव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि ज्ञापित की गयी।

 इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रशासन डॉ आनंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ अन्जना श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव शिवब्रत लाल श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव,श्रीकांत श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री अमन श्रीवास्तव व पूर्वीसंभाग के पांचों मण्डल के 19 जनपदों के जिलाध्यक्ष/ महामंत्री युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User