अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235: बलरामपुर में संगठन विस्तार, नीलम श्रीवास्तव बनीं ब्लॉक अध्यक्ष रेहरा
गोंडा (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत, के जिला अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव दीनू भईया जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट जी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव,प्रदेश महिला अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी से विचार विमर्श कर जनपद बलरामपुर में संगठन विस्तार करते हुए नीलम श्रीवास्तव जी को ब्लाक अध्यक्ष रेहरा के पद पर जिला अध्यक्ष गोण्डा मनोज श्रीवास्तव जी के संस्तुति पर मनोनीत किया जाता है और यह आशा व्यक्त की जाती है कि आप जिला बलरामपुर में संगठन विस्तार को मजबूत करने में अपना योगदान देंगी। इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी एवं बलरामपुर जनपद के पदाधिकारी व कायस्थ समाज के लोगों ने बधाई देते हुए अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)