अक्षय पात्र में है माँ अन्नपूर्णा का वास : केशव प्रसाद मौर्य

Friday, January 10, 2025 - 17:42
Updated: 2 years ago
0
अक्षय पात्र में है माँ अन्नपूर्णा का वास : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज (आरएनआई) प्रयागराज की पावन धरा में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 में नागवासुकी मार्ग सेक्टर छह में आज शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षयपात्र में माँ अन्नपूर्णा का वास है।

उन्होंने कहा कि अक्षयपात्र फाउंडेशन एवं हरे कृष्णा मूवमेंट (इस्कॉन बंगलौर) के द्वारा कुंभ मेले में दी जाने वाली अन्नक्षेत्र की सेवा अदभुत एवं अतुलनीय है। 


कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष भरतर्षभा दास जी के माध्यम से अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन के अन्नक्षेत्र में संतों को प्रसाद वितरण करते हुए कहा कि मानव की मानव मात्र को भोजन उपलब्ध कराके उसकी भूख को मिटने से बड़ी अन्य कोई सेवा नहीं है।

इस अवसर पर मीडिया को जानकारी प्रदान करते हुए भरतर्षभा दास ने बताया कि इस महाकुंभ में अक्षयपात्र फाउंडेशन एवं हरे कृष्णा मूवमेंट (इस्कॉन बंगलौर) के द्वारा परेड ग्राउंड एवं नागवासुकी स्थित रसोई के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 20हजार भक्त, श्रद्धालु, तीर्थ क्षेत्र में निवास कर रहे भगवत प्रेमियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था संस्था द्वारा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस सेवा का शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य जी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया है। यह सेवा कुंभ के समापन तक  प्रदान की जाती रहेगी। इस अवसर पर चतुर्थ संप्रदाय प्रमुख श्रीमहंत फूलडोल बिहारी दास जी महाराज, चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष श्री कैवल्यपति दास, अक्षय पात्र फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड सुरेश्वर दास, कंजलोचन दास, आचार्यनिष्ठा दास जी, अचिंत्य गौरांग दास सहित अन्य प्रमुख संत उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User