अंबेडकर जयंती पर गुना में भाजपा का स्वच्छता अभियान, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

Monday, April 14, 2025 - 12:44
Updated: 2 years ago
0
अंबेडकर जयंती पर गुना में भाजपा का स्वच्छता अभियान, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मशताब्दी वर्ष एवं पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े में भारतीय जनता पार्टी गुना द्वारा आज संविधान निर्माता भारत रत्न सम्मानित डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में अंबेडकर भवन प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया बाबा साहब की प्रतिमा को स्वच्छ कर फूल माला अर्पण कर दीप जलाकर नमन किया गया !

कार्यक्रम में उपस्थित गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सविता गुप्ता, वरिष्ठ नेता मनोज दुबे, ज़िला महामंत्री संतोष धाकड़, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति वंदना मांडरे, श्रीमति लता महेश्वरी, श्रीमति भारती शर्मा,श्रीमति लक्ष्मी शर्मा, श्रीमति सुनीता आर्य, श्रीमति सरोज शर्मा बड़ी संख्या में सभी मातृशक्ति, नगर मंडल अर्जुन राजपूत, बूढ़े बालाजी मण्डल अध्यक्ष परेश भार्गव, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़, मातृशक्ति एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User