अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर लगी प्रदर्शनी, देश के प्रमुख संग्रहालय की एक ही स्थान पर दिखी झलक, दर्शक निहारकर हुए लाभांवित

Sunday, May 18, 2025 - 18:27
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) राजकीय संग्रहालय, मथुरा में आज को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर भारत के प्रमुख संग्रहालयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकीय संग्रहालय मथुरा  के सेवानिवृत्त  उप निदेशक डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।

डॉ. सिंह ने बताया कि संग्रहालय दिवस का उद्देश्य जनमानस में ऐतिहासिक एवं संरक्षित महत्वपूर्ण विरासतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय समाज की सेवा में एक गैर-लाभकारी संस्था है जो मूर्त और अमूर्त विरासत पर शोध, संग्रह, संरक्षण, व्याख्या और प्रदर्शन करते हुए वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियों हेतु ज्ञान को सुरक्षित रखते हैं।

आज मथुरा संग्रहालय में प्रदर्शित की गई प्रदर्शनी में भारत में स्थित प्रमुख संग्रहालयों का प्रदर्शन किया गया है, जिन्हें एक ही स्थान पर देख कर दर्शक अत्यंत प्रभावित हुए।  साथ ही प्रदर्शनी में आए हुए दर्शकों को संग्रहालय कार्मिकों द्वारा अपनी ऐतिहासिक वस्तुओं एवं धरोहरों का संरक्षण करने हेतु भी प्रेरित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संग्रहालय में पर्यटकों हेतु प्रवेश नि:शुल्क रहा।
कार्यक्रम में प्रशान्त श्रीवास्तव, मनीष कुमार, अनितेश वाष्र्णेय, ज्योति कुशवाह, रचना, शिवम, सुभाष आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर पर्यटकों के साथ-साथ संग्रहालय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User