रिसीवर शिविर में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Monday, September 25, 2023 - 21:05
Updated: 3 years ago
0
रिसीवर शिविर में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
हाथरस, (आरएनआई) मेला श्री दाऊ महाराज हाथरस के रिसीवर शिविर में  चित्रकला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने अपनी सहभागिता प्रदान की , चित्रकला प्रतियोगिता मैं मंचासीन अतिथि डॉ.पी.पी सिंह कुशवाहा,अनिल कुशवाहा,टेक पाल कुशवाहा अध्यक्ष श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ, निर्णायक मंडल आदेश कुमार प्रवक्ता इंटर कॉलेज हाथरस,हरि किशन कुशवाहा चित्रकार हंस कला , नवकाश शर्मा, प्रवक्ता आरपीएम इंटर कॉलेज आदि थे सभी अतिथियों को छवि चित्र भेंट कर एवम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के संयोजक उमेश कुमार कुशवाहा कातिब, सहसंयोजक डॉ आर एन सिंह प्रवक्ता अक्रूर  इंटर कॉलेज हाथरस थे और कार्यक्रम का सफल संचालन चित्रकार थान सिंह कुशवाहा कमल आर्ट ने किया कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में, डॉक्टर पी पी सिंह कुशवाहा, गेंदालाल आर्य, डॉ उपेंद्र झा कवि, अनिल कुशवाहा क्रैकर्स सर टेक पाल कुशवाहा, उमेश कुमार कुशवाहा कार्यक्रम संयोजक, डॉ आर एन सिंह, पुष्पेंद्र, छतारी वाल नव काश शर्मा आदेश कुमार आदि थे वक्ताओं ने कहा कि चित्रकला एक ऐसा मिशन है जो व्यक्ति को एक युग से दूसरे युग तक जोड़ता है अगर छात्र पूरी लगन और मेहनत करके कला वर्ग के माध्यम से वोकेशनल कोर्स सै स्किल डेवलप कर सकते साथ ही मीडिया, डिजाइनिंग, टीचिंग, ग्राफिक्स, एडवोकेट,प्रोफेसर, आदि क्षेत्र में जा सकते हैं इस कार्यक्रम में 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान कुमारी पूजा शर्मा, श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान पर कुमारी कुसुम महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान पर कुमारी लक्ष्मी कुशवाहा सुरजो बाई बालिका इंटर कॉलेज हाथरस ने प्राप्त किया, सभी प्रथम द्वितीय, तृतीय, विजेताओं को  प्रतीक चिन्ह व प्रमाण भेंट किए 
        कार्यक्रम में मौजूदगी में देवानंद कुशवाहा श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ मीडिया प्रभारी, जितेंद्र कुशवाहा उर्फ टम्पा  योगेश कुशवाहा कमल आर्ट आदि रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User