‘संविधान लेकर चलने से उसकी समझ नहीं आती’: राहुल गांधी को सीजेआई से नहीं मिला मिलने का वक्त, भाजपा ने ली चुटकी

Monday, October 12, 2026 - 13:42
0
‘संविधान लेकर चलने से उसकी समझ नहीं आती’: राहुल गांधी को सीजेआई से नहीं मिला मिलने का वक्त, भाजपा ने ली चुटकी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात का समय नहीं मिला। दोनों नेताओं ने कथित ‘वोट चोरी’, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने के लिए सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि, सीजेआई ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

इस घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि न्यायपालिका को रोजमर्रा की राजनीतिक लड़ाइयों से ऊपर रहना चाहिए और संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक विवादों में नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि केवल संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलने से उसकी समझ साबित नहीं होती। भाटिया ने संविधान और शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत को समझने तथा उसका सम्मान करने की नसीहत भी दी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सीजेआई ने मुलाकात से इनकार करने के पीछे संबंधित मामलों के सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने और संवैधानिक संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र से जुड़े पहलुओं का हवाला दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी नागरिकों के लिए खुले हैं और कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या मांग लेकर उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत पहुंच सकता है। अदालत में दायर याचिकाओं पर कानून के अनुसार सुनवाई की जाएगी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब विपक्षी दल कथित वोट चोरी, एसआईआर की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। विपक्ष ने इन मुद्दों पर अपनी मांगें न्यायपालिका के समक्ष रखने की कोशिश की है, जबकि भाजपा ने इसे राजनीतिक विवाद को न्यायपालिका तक ले जाने का प्रयास बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User