रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा इंस्टाग्राम और फेसबुक? Meta ने किशोरों के लिए प्रस्तावित किया नया नियम

Thursday, August 27, 2026 - 19:17
0
रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा इंस्टाग्राम और फेसबुक? Meta ने किशोरों के लिए प्रस्तावित किया नया नियम

मेटा ने किशोरों की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अमेरिका में हुए एक कानूनी समझौते के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट नाइट मोड लागू किया जाएगा। इस दौरान किशोर इन प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, स्टोरी, रील्स या फीड देखने जैसी गतिविधियां नहीं कर सकेंगे। 

इसके अलावा किशोरों के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम के संयुक्त इस्तेमाल पर डिफॉल्ट दो घंटे की दैनिक सीमा भी प्रस्तावित है। इस सीमा को माता-पिता की अनुमति के बिना बंद नहीं किया जा सकेगा। स्कूल के समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिकांश पुश नोटिफिकेशन भी बंद रहेंगे। 

हालांकि, यह बदलाव फिलहाल अमेरिका के संबंधित राज्यों और क्षेत्रों में लागू होने वाले समझौते का हिस्सा है। भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में इसे तत्काल लागू करने की घोषणा नहीं हुई है। समझौते को न्यायिक मंजूरी मिलना भी जरूरी है।

मेटा ने यह समझौता किशोरों की सुरक्षा से जुड़े मुकदमों को निपटाने के लिए किया है। कंपनी को अगले 10 वर्षों में 17 अरब डॉलर से अधिक और कुछ शर्तों के तहत करीब 18 अरब डॉलर तक भुगतान करना पड़ सकता है। कंपनी ने समझौते के तहत किसी गलत काम की स्वीकारोक्ति नहीं की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User