अगर सारे ‘लीगल कॉकरोच’ एक साथ आ जाएं तो क्या होगा? अभिजीत दीपके ने बीसीआई-नालसर विवाद पर उठाए सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बीसीआई और नालसर विधि विश्वविद्यालय के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक बार फिर ‘लीगल कॉकरोच’ का नारा उठाया है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे और परिषद की जवाबदेही तय करने की मांग भी की।
दरअसल, बीसीआई ने गुरुवार को राज्य बार परिषदों को नालसर के 2026 बैच के स्नातकों का नामांकन रोकने का निर्देश दिया था। यह फैसला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने के विरोध से जुड़ा था। हालांकि, कुछ घंटे बाद बीसीआई ने पूर्ण नामांकन प्रतिबंध वापस ले लिया।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘क्या होगा अगर सारे लीगल कॉकरोच एक साथ आ जाएं?’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी सवाल उठाया।
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने दीपके के बयान का समर्थन करते हुए बीसीआई की जांच और जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि बीसीआई की कार्यप्रणाली की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)