अनम्यूट भारत: 'जिन्हें गटर कहा, उन युवाओं ने सरकार से माफी मंगवाई'; जेन-जी पर क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत?

Monday, September 7, 2026 - 14:38
0
अनम्यूट भारत: 'जिन्हें गटर कहा, उन युवाओं ने सरकार से माफी मंगवाई'; जेन-जी पर क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत?

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने 'अनम्यूट भारत' में सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और जेन जी को लेकर कई तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भीतर का डर खत्म हुआ है और जेन जी बराबरी से संवाद चाहती है। जातिगत भेदभाव, स्मृति ईरानी की ट्रोलिंग और कंगना रनौत के बयान पर उन्होंने क्या-क्या कहा?

छप्पन इंच की छाती और स्ट्रॉन्ग मैन की गढ़ी हुई छवि एक मिनट में ढह गई और ढहाने वाले वही युवा थे जिन्हें गटर और दहशतगर्द कहा गया था। कांग्रेस की सोशल मीडिया कमान संभाल रहीं सुप्रिया श्रीनेत ने अमर उजाला के पॉडकास्ट अनम्यूट भारत में कहा कि सबसे बड़ी बात यह हुई है कि लोगों के भीतर का डर खत्म हो गया, और झूठ का कल्चर हमेशा ऊपर से नीचे आता है, नीचे से ऊपर नहीं जाता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आजाद भारत में देश के आंकड़ों पर कभी सवाल नहीं उठे थे। सदन में मंत्री का बयान और सरकार का लिखित जवाब अंतिम माना जाता था, लेकिन अब सरकार आंकड़े छिपा रही है, देर से जारी कर रही है और जो आते हैं, उनकी मैथडोलॉजी तक पर बहस हो रही है। खुद बिजनेस जर्नलिस्ट रह चुकीं श्रीनेत ने इसे भारत की साख के लिए नुकसानदेह बताया।

युवाओं को लेकर उनका कहना था कि जेन जी प्रधानमंत्री से न ज्ञान चाहती है, न मित्रों वाला संबोधन, वह सिर्फ बराबरी का संवाद चाहती है और अपने मुद्दों को गंभीरता से उठाना चाहती है। इसी संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री के देर रात जारी वीडियो पर तंज कसा और पूछा कि देश के प्रधानमंत्री को फ्रंट कैमरे से वीडियो बनाने की सलाह आखिर कौन दे रहा है। 

स्मृति ईरानी की ट्रोलिंग रुकवाई

श्रीनेत ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि अमेठी में हार के बाद जब स्मृति ईरानी को ट्रोल किया जा रहा था तब राहुल गांधी ने सामने आकर कहा, यह गलत है, हार-जीत लगी रहती है और यह ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए। इसके बाद ही वह रुकी। उन्होंने कहा, ईरानी ने राहुल के खिलाफ जो कहा और सदन में सोनिया गांधी के साथ जिस तरह पेश आईं, वह सबने देखा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User