जन्मभूमि क्षेत्र में आधी रात नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, चार दुकानदारों पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना

Tuesday, August 11, 2026 - 13:07
0
जन्मभूमि क्षेत्र में आधी रात नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, चार दुकानदारों पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए नगर निगम ने स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने देर रात करीब 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जन्मभूमि के मुख्य द्वार से गेट नंबर-1 होते हुए गेट नंबर-2 तक और पोतरा कुंड के आसपास पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मार्गों की सफाई, सड़क की स्थिति, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। चार दुकानों के सामने बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक-पॉलिथीन, चाय के कुल्हड़ और अन्य अपशिष्ट सामग्री बिखरी मिली। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए चारों दुकानदारों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा दुकान के सामने या सार्वजनिक स्थान पर गंदगी मिलने पर जुर्माने के साथ दुकान सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। सभी दुकानदारों को दुकान पर डस्टबिन रखने और कूड़ा उसी में डालने के निर्देश दिए गए। साथ ही आसपास किसी अन्य व्यक्ति को भी गंदगी फैलाने से रोकने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्ट्रीट लाइट बंद मिलीं। वहीं, एक स्थान पर पोल पर लाइट लगी ही नहीं थी। नगर आयुक्त ने मौके पर स्थिति की फोटो लेकर संबंधित अवर अभियंता विद्युत यांत्रिकी को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचेंगे। ऐसे में जन्मभूमि क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User