सोनम वांगचुक बोले- ‘मैं शिक्षा मंत्री बनकर क्या कर लूंगा’, नेताओं की कार्यशैली पर उठाए सवाल
समाजसेवी सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री बनाए जाने के सवाल पर स्पष्ट जवाब देते हुए राजनीतिक दलों और नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एक पॉडकास्ट के दौरान उनसे पूछा गया था कि यदि उन्हें देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए तो वे शिक्षा के क्षेत्र में क्या बदलाव करेंगे।
इसके जवाब में वांगचुक ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री बनकर क्या कर लेंगे, क्योंकि समस्या केवल एक सरकार या एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि हर दूसरा सांसद अपराधी है और यह स्थिति सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों में देखने को मिलती है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर वांगचुक ने कहा कि मौजूदा स्थिति केवल पिछले 12 वर्षों में पैदा नहीं हुई है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उससे पहले शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा कौन-सा बड़ा बदलाव किया गया था, जिसे उपलब्धि के तौर पर गिनाया जा सके।
वांगचुक के इस बयान के बाद शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ देश की राजनीतिक व्यवस्था और विभिन्न दलों की भूमिका को लेकर बहस छिड़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)