कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामला: मंत्री विजय शाह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी का इंतजार

Monday, August 31, 2026 - 22:10
Updated: 2 months ago
0
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामला: मंत्री विजय शाह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी का इंतजार

नई दिल्ली। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत को बताया गया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और मंत्री के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मिलने का इंतजार है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब सक्षम प्राधिकारी से अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

यह मामला ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह की कथित विवादित टिप्पणी से जुड़ा है। टिप्पणी सामने आने के बाद मामले ने राजनीतिक और कानूनी स्तर पर काफी तूल पकड़ा था।

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत को जांच की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया। अब अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User