जरूरतमंदों की मदद को आगे आए कलेक्टर कन्याल, दो आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो जरूरतमंद आवेदकों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने दोनों हितग्राहियों के आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।
हनुमान कॉलोनी निवासी श्रीमती गीता जैन ने अपने पति के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन दिया था। वहीं, गुना निवासी रिजा खान ने अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

दोनों मामलों में कलेक्टर ने जरूरत को देखते हुए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सहायता मिलने से दोनों हितग्राहियों को उपचार और शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)