PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को 64.66 करोड़ का तोहफ़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार सेवा पखवाड़े में 64.66 करोड़ की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं, बौद्धिक रूप से दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अटल दृष्टि छात्रावास, अटल आशा गृह और सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन करेगी। ये केंद्र आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन के लिए सुविधाएं प्रदान करेंगे।

Sep 15, 2025 - 10:03
 0  135
PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को 64.66 करोड़ का तोहफ़ा

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े में दिल्ली सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों को भी खास तोहफा देगी। कॉलेज जाने वाली दृष्टिबाधित छात्राओं को अटल दृष्टि छात्रावास, बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को अटल आशा गृह और बुजुर्गों को सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह मिलेंगे। कुल 64.66 करोड़ रुपये की लागत से बने ये केंद्र विशेष वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर और सम्मान से जीने के अवसर देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम से इनका शुभारंभ उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार असहाय वर्ग के लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है। किसी भी वर्ग को सुविधाएं देने से सरकारी पीछे नहीं हटेगी। तिमारपुर में डीयू के पास 13.42 करोड़ रुपये की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए चार मंजिला छात्रावास बनाया गया है। करीब 3703.43 वर्गमीटर में बने इस भवन में 96 छात्राओं के रहने की जगह है।  इसे छात्राओं की सुविधा के लिहाज से डिजाइन किया गया है, उसी के अनुरूप सहायक सुविधाएं लगाई गई हैं।

पश्चिम विहार में 10.64 करोड़ रुपये से 2257 वर्गमीटर में चार मंजिला सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह बनाया गया है। इसमें 96 बुजुर्गों के लिए रहने का इंतजाम है। इस केंद्र में चिकित्सा, पौष्टिक भोजन और मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विशेष वर्ग के लोगों के लिए ये केंद्र अटल बिहारी वाजपेयी और सावित्रीबाई फुले की स्मृति में बनाए गए हैं। ये पहल कमजोर वर्गों को सुविधाएं देगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में 75 योजनाएं शुरू होंगी।

नरेला में 40.60 करोड़ रुपये की लागत से 12,500 वर्गमीटर में चार मंजिला अटल आशा गृह बनाया गया है। इसमें बौद्धिक रूप से दिव्यांग 220 लोग रहेंगे, इन्हें भोजन, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा, खेल और मनोरंजन की सुविधाएं भी यहीं पर मिलेंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.