PK का बड़ा बयान - विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई NDA से है, RJD से नहीं है

Wednesday, November 27, 2024 - 13:33
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उपचुनाव के परिणामों के बाद पत्रकारों और आम जनता के सभी सवालों का जवाब देते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है।

प्रशांत किशोर ने उपचुनाव के परिणामों के बाद मीडिया से बात करते हुए राजद पर तीखा हमला किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया, हमने पहले भी कहा है कि लड़ाई यहां एनडीए से है – भाजपा और नीतीश कुमार से है। राजद से नहीं है। मेरे पुराने सारे बयान निकाल कर देख लीजिए। लोकसभा चुनाव में भी 176 जगहों पर एनडीए के प्रत्याशी ही आगे थे। अगर लोकसभा चुनाव को विधानसभा के नजरिए से देखेंगे तो यही स्थिति सामने आती है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, एनडीए की ताकत – भाजपा और नीतीश कुमार का दल – को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हालांकि नीतीश जी की ताकत नहीं है, लेकिन भाजपा का संगठन, उनके लोग, उनकी जातीय व्यवस्था अब भी मजबूत है। इसके अलावा, बिहार में एक बड़ा वर्ग है जो लालू जी के खिलाफ एनडीए वोट करता है। ये वर्ग इस सोच के साथ भाजपा और नीतीश कुमार को वोट दे रहा है कि जन सुराज अभी जीत पाएगा या नहीं, इसलिए भाजपा- नीतीश कुमार को ही वोट दे दो.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User