गुना में नपा की कार्रवाई, 6.2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त; दुकानदार पर ₹1000 जुर्माना

Wednesday, September 16, 2026 - 21:53
0
गुना में नपा की कार्रवाई, 6.2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त; दुकानदार पर ₹1000 जुर्माना

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी के आदेश अनुसार विवेक श्रीवास्तव स्वच्छता निरीक्षक तथा उनकी टीम के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सतत छापामार कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को पुरानी गल्ला मंडी हाट रोड क्षेत्र गुना में दुकानों का निरीक्षण करने पर न्यू गौरव डिस्पोजल से चालानी कार्यवाही करते हुए 6 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन जप्त की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹1500/- है तथा उक्त दुकानदार द्वारा प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने के लिए ₹1000/- का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। साथ ही स्वच्छता निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा न्यू गौरव डिस्पोजल के भंडारण का भी निरीक्षण करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि आपके द्वारा अमानक प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय कर पुनरावृत्ति की जाती है तो ₹5000 का अर्थ दंड अधिरोपित किया जायेगा। नगर पालिका द्वारा सभी दुकानदारों से अपील की जाती है कि अमानक प्रतिबंधित पॉलीथिन के स्थान पर बायोडिग्रेडेबल (मक्के से बनी हुई थैली) एवं अन्य विकल्पों का उपयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User