एमएलसी चुनाव: गोरखपुर में सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- सपा और शिक्षा नदी के दो ऐसे छोर जो कभी नहीं मिल सकते
गोरखपुर। शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो ऐसे छोर हैं, जो कभी नहीं मिल सकते। एमएलसी चुनाव के संदर्भ में उन्होंने सपा की नीतियों और उसके पीडीए के नारे पर सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री ने पीडीए का अर्थ अपने अंदाज में बताते हुए इसे ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ और ‘पराया धन अपना’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में भी यह बात सामने आई। योगी के अनुसार, एक प्रत्याशी को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत ‘चचा जान’ बनाया गया, जबकि दूसरे को ‘पराया धन अपना’ के फॉर्मूले के तहत मुंबई के एक धन्नासेठ के रूप में पेश किया गया।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के पीडीए में समाज के बाकी वर्गों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा का राजनीतिक दृष्टिकोण परिवार और चुनिंदा लोगों तक सीमित है। शिक्षक मतदाता संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र और राजनीतिक दलों की नीतियों को लेकर अपनी बात रखी तथा सपा पर तंज कसा।
मुख्यमंत्री के बयान के बाद एमएलसी चुनाव के माहौल में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)