UGC के सवाल पर विधायक रीति पाठक ने नहीं दिया जवाब, कुर्सी छोड़कर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

Wednesday, September 16, 2026 - 21:46
Updated: 1 month ago
0
UGC के सवाल पर विधायक रीति पाठक ने नहीं दिया जवाब, कुर्सी छोड़कर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

सीधी विधायक रीति पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।वीडियो में एक पत्रकार उन्हें UGC से जुड़े मुद्दे पर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं।

 बताया जा रहा है कि सवाल सुनने के बाद रीति पाठक ने इस विषय पर बात करने से इनकार किया और इसके बाद कुर्सी छोड़कर वहां से चली गईं। 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सवर्ण समाज के लोगों ने वोट देकर रीति पाठक को विधायक चुना, ऐसे में समाज से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए था। 

वहीं, कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को अलग नजरिए से देख रहे हैं और विधायक के सवाल का जवाब न देने के फैसले पर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और लोग अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User