विधायक प्रियंका पैंची ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विशेष सत्र बुलाने का आग्रह
विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा की विधायक प्रियंका पैंची ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा के बंधन से मुक्त रखने की पुरजोर मांग की है। विधायक ने इस गंभीर समस्या के स्थायी निराकरण हेतु विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाने का आग्रह किया है। विधायक प्रियंका पैंची ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2010 में लागू हुआ था, लेकिन वर्तमान में पात्रता परीक्षा संबंधी नियमों का प्रभाव 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी डाला जा रहा है। इस दायरे में ऐसे वरिष्ठ शिक्षक आ रहे हैं, जिन्हें अपनी सेवाएं देते हुए 20 से 25 वर्ष से अधिक समय हो चुका है। वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे इन अनुभवी शिक्षकों के सामने अब पात्रता परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
लाखों शिक्षकों के हित और सेवा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस नीतिगत विषय का स्थायी समाधान हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)