मायावती का अखिलेश यादव पर हमला, बोलीं- ‘पीडीए’ में ‘पी’ से पंडित करना राजनीतिक छल

Saturday, August 8, 2026 - 12:15
0
मायावती का अखिलेश यादव पर हमला, बोलीं- ‘पीडीए’ में ‘पी’ से पंडित करना राजनीतिक छल

बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा चुनावी स्वार्थ के लिए अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव करती रहती है। मायावती ने कहा कि पीडीए में पहले ‘पी’ से पिछड़ा बताया जाता था, लेकिन अब ब्राह्मण समाज को साधने के लिए इसे ‘पंडित’ किया जा रहा है।

मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बहुजन समाज पार्टी ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति और सिद्धांत पर काम करने वाली अंबेडकरवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार सरकारें भी इसी नीति के आधार पर चली हैं।

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के कारण समय-समय पर अपना राजनीतिक रुख बदलती रहती है। उनके मुताबिक, सपा के पीडीए में ‘पी’ को पहले पिछड़ा बताया जाता था, लेकिन ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने और पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब ‘पी’ से पंडित कहा जा रहा है।

मायावती ने इसे सपा के राजनीतिक छल और छलावे का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति से किसी व्यक्ति को कुछ समय के लिए लाभ मिल सकता है, लेकिन इससे पूरे समाज का भला नहीं हो सकता।

बसपा प्रमुख ने सर्वसमाज के लोगों से ऐसी राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सतर्क रहना समय की मांग है और यह सर्वसमाज के हित में भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User