स्कूल गोलीबारी में आठ की मौत, 15 घायल; हमलावर छात्र ने वारदात से पहले परिवार के दो सदस्यों को भी मारी गोली

Saturday, August 8, 2026 - 12:13
0
स्कूल गोलीबारी में आठ की मौत, 15 घायल; हमलावर छात्र ने वारदात से पहले परिवार के दो सदस्यों को भी मारी गोली

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, गोलीबारी करने वाला आरोपी छात्र था। बताया जा रहा है कि स्कूल पहुंचने से पहले उसने अपने दादा-दादी पर भी गोली चलाई थी। इसके बाद वह स्कूल पहुंचा और वहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो साझा नहीं करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User