मथुरा में दरोगा पंकज कुमार की मौत, गोकुल बैराज के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
मथुरा। मथुरा के सदर थाना क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार का शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दरोगा की मौत गोली लगने से हुई है और पुलिस इसे आत्महत्या के मामले के तौर पर जांच रही है।
एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, पंकज कुमार को उनकी सर्विस पिस्तौल आज ही जारी हुई थी। प्रारंभिक जांच में इसी पिस्तौल से घटना होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि मृतक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी भी मथुरा में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)