US में भारत की बेटी का कमाल, जान्हवी गुप्ता ने प्रोडक्शन डिजाइन से हॉलीवुड में बनाई पहचान

Saturday, August 8, 2026 - 12:09
0
US में भारत की बेटी का कमाल, जान्हवी गुप्ता ने प्रोडक्शन डिजाइन से हॉलीवुड में बनाई पहचान

अमेरिका में भारतीय मूल की जान्हवी गुप्ता ने हॉलीवुड में प्रोडक्शन डिजाइन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। बचपन में कागज पर किरदारों और उनकी दुनिया को आकार देने वाली जान्हवी अब फिल्मों के सेट डिजाइन कर रही हैं। उनके काम की खासियत यह है कि वह सिर्फ किसी जगह को खूबसूरत बनाने के बजाय सेट के जरिए कहानी और किरदारों की भावनाओं को पर्दे पर उभारने की कोशिश करती हैं।

लॉस एंजिलिस में रहने वाली 24 वर्षीय जान्हवी गुप्ता ने अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। उनकी रचनात्मकता और मेहनत ने अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पहचान दिलाई है। उनकी फिल्मों को फिल्म फेस्टिवल्स में भी सराहना मिली है और कई निर्माता-निर्देशक उनके काम की प्रशंसा कर चुके हैं।

फिल्म निर्माता नेनन न्वोके ने जान्हवी की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने साथ काम करने वाले कई लोगों से आगे के स्तर पर काम करती हैं और उनमें असाधारण प्रतिभा दिखाई देती है। न्वोके वुमेन ऑन द अदर साइट, फॉर ऑल मैनकाइंड, द चूजन और स्वाट जैसी परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।

निर्देशक फियिन गैंबो ने भी जान्हवी की मेहनत को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जान्हवी को रात दो बजे तक वॉलपेपर लगाते हुए और खाली कमरों को पूरी दुनिया में बदलते हुए देखा है। यह टिप्पणी एप्पल विजन प्रो के लिए बनाई जा रही अगली पीढ़ी की वर्चुअल रियलिटी फिल्म की शूटिंग पूरी होने के दौरान की गई।

जान्हवी का मानना है कि प्रोडक्शन डिजाइन सिर्फ सेट तैयार करने का काम नहीं है, बल्कि दर्शकों को कहानी की दुनिया में ले जाने का माध्यम है। भारतीय पृष्ठभूमि से मिली उनकी रचनात्मक सोच और फिल्म निर्माण के आधुनिक अनुभव का यह मेल उन्हें हॉलीवुड में एक अलग पहचान दिला रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User