बरेली में पत्नी को युवक के साथ देख भड़का पति, हाईवे पर पीछा कर कार रुकवाई; जमकर मारपीट

Thursday, September 3, 2026 - 17:50
0
बरेली में पत्नी को युवक के साथ देख भड़का पति, हाईवे पर पीछा कर कार रुकवाई; जमकर मारपीट

बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को एक युवक की कार में सवार देखा। पति ने कार का पीछा कर कुछ दूरी पर उसे रुकवा लिया। इसके बाद युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान महिला के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पति को लंबे समय से पत्नी पर शक था। इसी वजह से वह उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रख रहा था। घटना के दौरान महिला हाईवे के पास एक लाल रंग की कार में सवार हुई। पति ने कार का पीछा किया और आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रुकवा लिया।

गाड़ी रुकते ही पति ने युवक को कार से बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट करने लगा। वायरल वीडियो में युवक सफाई देते हुए दिखाई दे रहा है कि महिला ने उससे सिर्फ लिफ्ट मांगी थी और वह उसे कहीं लेकर नहीं जा रहा था। युवक महिला को अपनी बहन जैसा बताते हुए सफाई देता रहा, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी।

इसी दौरान महिला भी कार से बाहर निकलकर खड़ी रही। वीडियो में पति महिला से भी सवाल-जवाब करता और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट करता नजर आ रहा है। महिला खुद को निर्दोष बताते हुए सफाई देती रही।

हाईवे पर विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में राहगीर, ई-रिक्शा चालक और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सड़क पर वाहनों के रुकने से जाम जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और घटना की पूरी वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है और थाने में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User