विजय शाह को बड़ी राहत, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर पिछले वर्ष की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने के फैसले को मंजूरी दे दी है।
इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने की थी। एसआईटी अपनी जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट भी दाखिल कर चुकी है। इसके बाद शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब इस मामले में विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही आगे बढ़ने का रास्ता बंद हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)