मुझे बहुत धमकियां मिलती हैं': ट्रंप ने माना, तुर्किये में गुप्त तरीके से बदला था विमान

Wednesday, August 12, 2026 - 13:02
0
मुझे बहुत धमकियां मिलती हैं': ट्रंप ने माना, तुर्किये में गुप्त तरीके से बदला था विमान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि उन्हें ईरान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिलहाल अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। इसके साथ ही ट्रंप ने पुष्टि की कि ईरान से संभावित खतरे के बीच तुर्किये में उनकी यात्रा के दौरान विमान बदला गया था।

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर भरोसा करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने लगातार उनसे झूठ बोला है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उन्होंने कहा कि इस समय इस क्षेत्र पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और ईरान का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कोई कार्रवाई करने की कोशिश की तो अमेरिका जवाब देने में सक्षम है।

तुर्किये में बदला गया था विमान

अपनी सुरक्षा को लेकर ट्रंप ने कहा कि वह सीक्रेट सर्विस और सेना के निर्देशों का पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि सीक्रेट सर्विस ने उन्हें अलग विमान से यात्रा करने की सलाह दी थी और वह उनकी बात मानकर उसी विमान से गए।

ट्रंप ने कहा कि शायद वहां कोई खतरा था और उन्हें लगातार बहुत सारी धमकियां मिलती रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सुरक्षा से जुड़े फैसले सीक्रेट सर्विस की सलाह के आधार पर लिए जाते हैं।

गुप्त तरीके से ब्रिटेन भेजे गए थे ट्रंप

रिपोर्टों के मुताबिक, तुर्किये में नाटो सम्मेलन के दौरान ट्रंप को ईरान से संभावित खतरे के मद्देनजर बेहद गोपनीय तरीके से दूसरे विमान में स्थानांतरित किया गया था। सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए उन्हें पुराने एयरफोर्स वन विमान से यात्रा करने की जानकारी दी गई थी, लेकिन ट्रंप उस विमान में सवार नहीं हुए।

इसके बजाय उन्हें एक सैन्य विमान से ब्रिटेन भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया था, ताकि उनकी वास्तविक यात्रा और विमान की जानकारी सार्वजनिक न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User