गुजरात: सूरत के बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से ज्यादा दुकानें क्षतिग्रस्त; दमकलकर्मी घायल

Wednesday, September 9, 2026 - 16:28
0
गुजरात: सूरत के बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से ज्यादा दुकानें क्षतिग्रस्त; दमकलकर्मी घायल

सूरत। गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मंगलवार आधी रात के आसपास श्याम सांगिनी कपड़ा बाजार की छठी मंजिल पर लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 12 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां, टर्नटेबल लैडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ करीब 150 दमकलकर्मियों और अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया। करीब 7 से 8 घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, छठी मंजिल पर दुकानों के बाहर रखा सिंथेटिक सामान सबसे पहले आग की चपेट में आया। इसके बाद आग तेजी से आसपास की कई दुकानों तक फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User