गुना में शुभ विदाई गार्डन के स्टोर रूम से लाखों का सामान चोरी, एलईडी लाइटें और एम्प्लीफायर गायब
शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शुभ विदाई गार्डन के स्टोर रूम से अज्ञात चोर एलईडी लाइटें और एम्प्लीफायर मशीनें चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा सामान की गिनती के दौरान हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मर्दन सिंह बाड़ी, पुरानी गल्ला मंडी निवासी गार्डन संचालक सुमित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 6 अगस्त को स्टोर रूम में लाइट के सामान की गिनती कराकर रखवाया था। इसके बाद गत दिवस जब स्टोर रूम खोलकर सामान चेक किया, तो उसमें रखी एलईडी लाइटें और एम्प्लीफायर मशीनें गायब मिलीं। पीडि़त की रिपोर्ट पर कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)