गुना में छेड़छाड़ के आरोप पर खूनी संघर्ष, सपेरा बस्ती में दो पक्ष भिड़े; महिला समेत 4 घायल
शहर से लगे चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित सपेरा बस्ती में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बमोरी कॉलोनी निवासी घायल महिला राममूर्ति ने बताया कि वह अपनी बहन के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। राममूर्ति का आरोप है कि जब वह शौच के लिए जा रही थी, तभी दो-तीन युवकों ने रास्ते में आकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीडि़ता ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने भाई दिनेश को दी। जब दिनेश ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की इस हरकत का विरोध जताया, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, फर्सी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)