दूध की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, नौ नमूने लिए; दोहरा व कटी सुपारी नष्ट

Wednesday, August 12, 2026 - 18:03
Updated: 2 months ago
0
दूध की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, नौ नमूने लिए; दोहरा व कटी सुपारी नष्ट

जौनपुर, 12 अगस्त। आमजन को शुद्ध दूध एवं दुग्ध पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 10 और 11 अगस्त को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त आदेश के क्रम में चलाए गए अभियान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दूध के नौ नमूने संग्रहित किए गए।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने खेतासराय, शाहगंज, खुटहन, मुफ्तीगंज, जलालपुर, मड़ियाहूं, केराकत, कजगांव रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। नैना डेयरी खेतासराय से गाय के दूध, खुटहन रोड शाहगंज से फेरी विक्रेता के गाय के दूध, मुफ्तीगंज से मिश्रित दूध, यादव डेयरी जलालपुर से भैंस के दूध, कान्हा दुग्ध डेयरी से भैंस के दूध, आस्था डेयरी से गाय के दूध तथा मड़ियाहूं रोड, खरका तिराहा और माधव पट्टी कजगांव रोड से गाय व मिश्रित दूध के नमूने लिए गए।

वहीं प्राप्त सूचना के आधार पर शिवगुलामगंज बाजार स्थित विकास अग्रहरि पुत्र विनय अग्रहरि के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग की टीम ने आकस्मिक छापेमारी की। टीम ने दोहरा के दो और कटी सुपारी का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब 40 किलोग्राम दोहरा, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये, तथा 30 किलोग्राम कटी सुपारी, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई, नष्ट कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा संबंधित विनियमावली-2011 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User