गुना में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 62 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल गुना, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में एवं मंडल प्रभारी इंद्रपाल सिंह बालके के नेतृत्व में आज 14-09-2026 को आबकारी वृत्त गुना -1 के प्रभारी राधाकिशन अटारिया द्वारा गोकुल सिंह का चक पर दबिश दी गयी। गोकुल सिंह के चक पर से एक पारदी के घर की कुटीर से 250एमएल धारिता के 265 पन्नी पाउच पाये गए मापने पर 62 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई l उक्त मदिरा की उचित जांच हेतु FSL ग्वालियर भेजने हेतु सैंपल निकाले गए l एक महिला मौके पर पायी गई जिसकी विवेचना जारी है l अतः आबकारी विभाग द्वारा कुल 62 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की जाकर आबकारी एक्ट की धारा ३४i(a),३४(२)एवं ४९(a) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 18,600/हजार रुपये है ।
उक्त कार्यवाही में वृत्त राधोगढ़ प्रभारी मोहनीश शर्मा , वृत्त बमोरी प्रभारी बर्धमान जैन, आबकारी आरक्षक अरुण कुमार शर्मा,दिनेश कुमार राठौर, कमल बरोदिया एवं महिला आरक्षक खुशबू रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही एवं पुलिस बल का भी सराहनीय योगदान रहा ।
आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है*
कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश है की जिले में कोई भी मदिरा से संबंधित अप्रिय घटना न हो इसलिए एसडीएम, जनपद सीईओ एवं ग्राम स्तर पर सरपंच एवं कोटवार अवैध मदिरा की सूचना एवं रोकथाम हेतु सहयोग प्रदान करें i
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)