सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, खराब स्ट्रीट लाइट की जगह एक हैलोजन ही निकाल ले गए कर्मचारी

Thursday, September 3, 2026 - 17:41
Updated: 2 months ago
0
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, खराब स्ट्रीट लाइट की जगह एक हैलोजन ही निकाल ले गए कर्मचारी

गुना। नगर पालिका के विद्युत विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लिया जाता है, इसका एक मामला वार्ड 26 में सामने आया है। वार्ड के खंभा नंबर 26/32 पर लगे दो हैलोजन पिछले करीब तीन माह से बंद थे। इससे सड़क पर अंधेरा रहता था और स्थानीय लोगों के अनुसार रात में यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी होने लगा था।

स्थानीय बीजेपी वार्ड मेंबर और नगर पालिका के विद्युत विभाग से कई दिनों से खराब लाइटों को दुरुस्त कराने का अनुरोध किया जा रहा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 3 सितंबर को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने दोनों हैलोजन ठीक करने के बजाय खंभे से एक हैलोजन निकाल लिया। अब खंभे पर केवल एक हैलोजन लगा हुआ है, जबकि दूसरी लाइट गायब है।

स्थानीय लोगों ने 20 अगस्त और 3 सितंबर की तस्वीरों के जरिए स्थिति में हुए बदलाव को सामने रखा है। 20 अगस्त की तस्वीर में खंभे पर दोनों हैलोजन लगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि 3 सितंबर की तस्वीर में एक ही हैलोजन नजर आ रहा है। लोगों का सवाल है कि तीन महीने से बंद पड़ी दोनों लाइटों को ठीक करने के बजाय एक लाइट निकालकर ले जाने से समस्या का समाधान कैसे होगा।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि खंभे की दोनों लाइटों को तत्काल दुरुस्त कर सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए, ताकि रात के समय राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User