जन्माष्टमी महोत्सव एवं संस्कृत सप्ताह में गूंजे संस्कृत के श्लोक
पी एम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी में जन्माष्टमी महोत्सव एवं संस्कृत सप्ताह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए कर्म, सत्य और धर्म के संदेश को विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक, संवाद, गीत एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर उसका आनंद लिया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानअध्यापक श्री राज नारायण शर्मा, विपिन जैन, श्रीमती शोभा सक्सेना,अनीता शर्मा,विधु त्रिवेदी, मधु दनेलिया ,वंदना साहू, मोनिका रघुवंशी, विनीता मोदी ,रश्मि तिवारी ,सपना मादावत, प्रिया गौड़,ज्योति श्रीवास्तव, रुपाली आहूजा,श्री अतुल माथुर ,लक्ष्मीकांत शर्मा, श्रीमती रानी बेगम, उषा शर्मा ,सीमा रघुवंशी , वंदना समाधिया, रचना श्रीवास्तव ,रजिया कुरैशी ,पूनम कुशवाह, पुष्पलता कुशवाह, सोनू धाकड़, विजय यादव, उमा कोरी आदि शिक्षकों ने सहभागिता दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)