CWRC ने की तमिलनाडु को पानी देने की सिफारिश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि विशेष आपातकालीन बैठक आज दोपहर साढ़े 12 बजे विधान सौधा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। इससे पहले सिद्धारमैया ने मंगलवार को सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश के मद्देनजर उठाए जाने वाले अगले कदम को लेकर एक आपात बैठक की थी।

Wednesday, September 13, 2023 - 09:08
0
CWRC ने की तमिलनाडु को पानी देने की सिफारिश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर बैठक की।

बंगलूरू। (आरएनआई) कावेरी नदी का पानी छोड़ने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज एक विशेष आपातकालीन बैठक बुलाई है। दरअसल, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूआरसी) के तमिलनाडु के लिए अगले 15 दिनों तक हर दिन 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश के एक दिन बाद ही यह आपात बैठक रखी गई है। बैठक के बाद डीके शिवकुमार जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलने दिल्ली पहुंचेंगे।

इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कावेरी बेसिन क्षेत्र के मंत्री, सभी दलों के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया है कि विशेष आपातकालीन बैठक आज दोपहर साढ़े 12 बजे विधान सौधा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।

सिद्धारमैया ने मंगलवार को सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश के मद्देनजर उठाए जाने वाले अगले कदम को लेकर एक आपात बैठक की थी। इसमें शिवकुमार, मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार पोन्नाना सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों ने भाग लिया था।

सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश सामने आने के बाद शिवकुमार ने कहा था कि राज्य कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु के लिए छोड़ने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा था कि इस बार नदी बेसिन क्षेत्र में बारिश कम हुई थी, जिसके कारण पर्याप्त जल भंडारण नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला बुधवार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के समक्ष उठाया जा सकता है। राज्य अपना पक्ष रखने के लिए तैयार है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User