रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, घेवर-घी-पनीर समेत 16 नमूने लिए

Thursday, August 27, 2026 - 12:30
0
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, घेवर-घी-पनीर समेत 16 नमूने लिए

आगरा में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। टीम ने शहर की अलग-अलग दुकानों और प्रतिष्ठानों से घेवर, घी, पनीर, खोआ, दही समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 16 नमूने जांच के लिए लिए हैं।

इसी अभियान के दौरान सैंया टोल प्लाजा पर खाद्य विभाग की टीम ने मुरैना की ओर से आगरा आ रहे एक टैंकर को रोका। टैंकर में करीब सात हजार लीटर दूध मिला, जिसमें दुर्गंध आने की बात सामने आई। चालक से दूध के बिल, लैब जांच रिपोर्ट और खरीद-बिक्री से संबंधित लाइसेंस मांगे गए, लेकिन वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। अधिकारियों ने दूध को नष्ट करा दिया और नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। दूध की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है।

वहीं, फतेहाबाद के नाथूपुर गांव में एक प्रतिष्ठान पर करीब 45 किलो खोआ प्रारंभिक जांच में मिलावटी प्रतीत हुआ। इसमें वनस्पति तेल की मिलावट की आशंका जताई गई। विभाग ने खोआ नष्ट कराने के साथ उसका नमूना भी जांच के लिए भेजा। इसी प्रतिष्ठान से 52 किलो वनस्पति बरामद कर उसे सीज किया गया है।

खाद्य विभाग ने त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक दूध में प्राकृतिक चिकनाई कम होना या दुर्गंध आना उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर सकता है। वहीं, खोआ में जरूरत से ज्यादा चिकनाई या स्वाद में असामान्यता मिलावट का संकेत हो सकती है।

मिलावटी खाद्य पदार्थों से जुड़ी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 18001805533 या 0562-2970049 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User