BJP में नहीं जा रहे कमलनाथ..! मुलाकात के बाद दिल्ली में बोले सज्जन सिंह वर्मा

Sunday, February 18, 2024 - 21:02
Updated: 3 years ago
0
BJP में नहीं जा रहे कमलनाथ..! मुलाकात के बाद दिल्ली में बोले सज्जन सिंह वर्मा

भोपाल/नई दिल्ली (आरएनआई) मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने 18 फरवरी को नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की. यह मुलाकात कमलनाथ के आवास पर करीब तीस मिनट चली. सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ से कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी उनसे बात हुई है. मैं 40 साल से उनके साथ हूं. जहां कमलनाथ होंगे मैं वहीं रहूंगा. वर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज भी कांग्रेस में हैं, कल भी कांग्रेस में हैं, लेकिन, परसों का पता नहीं. हमारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कोई नाराजगी नहीं है, वो अपना बच्चा है.

वर्मा ने मीडिया से कहा, कमलनाथ ने बताया कि उनका ध्यान 29 लोक सभा सीटों पर है. वे जातीय समीकरण बना रहे हैं. किन लोगों को टिकट देना इस पर ध्यान है. कमलनाथ ने बीजेपी में जाने का खंडन किया है. बकौल वर्मा, कमलनाथ ने सवाल किया है कि उन्होंने किससे बीजेपी में जाने की बात कही है. मीडिया ने मुद्दा उठाया और वही जवाब दें. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जब जिस व्यक्ति के बारे में बात उठे और वो खुद न कहे, कोई कैसे बात मान ले?

उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले सामूहिक होते हैं. अकेले कोई फैसला नहीं लेता. नेहरू गांधी से पारिवारिक रिश्ता है. राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में दतिया और ग्वालियर में सभा होगी. मैं सभाओं का प्रभारी हूं. मेरी कमलनाथ से उस पर चर्चा हुई है. ये कहावत पुरानी हो गई कि, ‘आग जहां लगती है धुआं वहीं उठता है.’ अब आधुनिक युग है. इस कहावत का कोई अर्थ नहीं. बता दें, वर्मा ने आज यानी 18 फरवरी को सोशल मीडिया अकाउंट पर जय श्रीराम लिख दिया.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User