‘मैं ट्रैवल एजेंट हूं क्या?’ राहुल की विदेश यात्रा पर शशि थरूर का जवाब, SIR पर भी उठाए सवाल

Thursday, October 22, 2026 - 01:04
0
‘मैं ट्रैवल एजेंट हूं क्या?’ राहुल की विदेश यात्रा पर शशि थरूर का जवाब, SIR पर भी उठाए सवाल

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हैं। बुधवार को तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं।

इस सवाल पर थरूर ने कहा, “मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। मैं खुद दिल्ली से यहां आया हूं। हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।” उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई, जब भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच विदेश चले गए। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने उनकी यात्रा का बचाव करते हुए कहा है कि किसी नेता की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

इस बीच, थरूर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में संशोधन के उद्देश्य तथा उससे होने वाले लाभों पर चर्चा की जरूरत बताई। विपक्षी दलों ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध जताया है।

चुनाव आयोग और भाजपा ने मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों को खारिज किया है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। राहुल गांधी की विदेश यात्रा और SIR को लेकर उठे सवालों ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User