शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण का आरोप, कैंट थाना पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गुना। कैंट थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने के आरोप के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को 27 वर्षीय युवती ने कैंट थाने में पुरानी छावनी निवासी अशोक रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 746/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तत्काल शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस के मुताबिक, लगातार किए गए प्रयासों के बाद 1 सितंबर 2026 को आरोपी अशोक पुत्र कल्याण रजक, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरानी छावनी, गुना को गिरफ्तार कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)