पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
हाथरस, पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित 03 अभियुक्तो को रुहेरी तिराहा अलीगढ़ आगरा वाईपास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण 01.मोहित प्रताप पुत्र नाहर सिह 02.नाहर सिह पुत्र मान सिह 03.ममता सिह पत्नी नाहर सिह समस्त निवासीगण इन्द्रानगर कालौनी तमन्नागढी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 409/2026 धारा 115(2)/85/80(2) BNS व ¾ दहेज अधिनियम थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस । गिरफ्तार करने वाले प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कसाना थाना हाथरस गेट मय टीम जनपद हाथरस ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)