'NTA की अक्षमता को तुरंत किया जाए दूर', परीक्षाओं में धांधली पर केंद्र सरकार से बोले CM विजयन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट परीक्षा की अखंडता से समझौता होने की जानकारी मिलने के बाद यूजीसी-नेट को रद्द करने का आदेश दिया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। अब इस परीक्षाओं में धांधली को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। 

Thursday, June 20, 2024 - 13:24
0
'NTA की अक्षमता को तुरंत किया जाए दूर', परीक्षाओं में धांधली पर केंद्र सरकार से बोले CM विजयन

तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) नीट परीक्षा में हुई धांधली के बीच अब हाल ही में हुई यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। नेट की परीक्षा 18 जून को हुई थी। बताया जा रहा है कि यूजीसी को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला है। लगातार परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर अब केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने केंद्र से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में संकट को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नीट और यूजीसी-नेट जैसी परीक्षाएं आयोजित करने में उसकी बार-बार अक्षमता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार देर रात यूजीसी-नेट परीक्षा की अखंडता से समझौता होने की जानकारी मिलने के बाद यूजीसी-नेट को रद्द करने का आदेश दिया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

विजयन ने नीट परीक्षा पर विवाद का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति छात्रों को अधर में छोड़ देती है और जनता का पैसा बर्बाद करती है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, नीट पर विवाद मुश्किल से कम हुआ था और अब शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा की अखंडता से समझौता करने का हवाला देते हुए यूजीसी-नेट को रद्द करने का एलान कर दिया। बार-बार की जाने वाली यह अक्षमता अस्वीकार्य है, जिससे छात्र अधर में लटके हुए हैं और जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है।

केरल के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'केंद्र सरकार को एनटीए में आई इस मुसीबत को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए और एक निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।'

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यूजीसी-नेट को रद्द करने का आदेश दिया और पटना में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2024 के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट भी मांगी।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 को रद्द करने का फैसला किया गया। इनपुट में परीक्षा में धांधली होने का दावा किया गया। परीक्षा की नई तारीखों का एलान जल्द कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा 'परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है। नई परीक्षा कराई जाएगी और उसकी जानकारी जल्द साझा कर दी जाएगी। मामले की व्यापक जांच सीबीआई करेगी।' यूजीसी-नेट परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए देना जरूरी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User