68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा जूडो प्रतियोगिता 2024 का सफलतापूर्वक समापन

14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में ग्‍वालियर संभाग ने किया प्रथम स्‍थान प्राप्‍त बालक 17 वर्ष में प्रथम भोपाल संभाग और बालिका 17 वर्ष में प्रथम स्‍थान पर रहा ग्‍वालियर संभाग जूडो प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल 13 गोल्‍ड, 5 सिल्‍वर और 8 कास्‍य जीतकर बना ग्‍वालियर संभाग ऑल ओवर चैम्पियन।

Tuesday, September 24, 2024 - 19:52
Updated: 2 years ago
0
68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा जूडो प्रतियोगिता 2024 का सफलतापूर्वक समापन

गुना  (आरएनआई)कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र के निर्देशन में आज 24 सितम्बर को उत्‍कृष्‍ट विद्यालय परिसर में 68 वीं राज्य स्‍तरीय जूडो 14 एवं 17 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता का समापन हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि महेन्द्र वरैया संभाग खेल अधिकारी, विशिष्ट अतिथि फील्‍ड आफिसर की डीएस धर्व डी.पी.आई. कार्यालय तथा संयुक्त संचालक ग्वालियर से पधारे पर्यवेक्षकबीप्रदीप शर्मा, धीरज शर्मा तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी बीएस मीना, सुनील शर्मा जिला सचिव जुडो ऐसोसोसियन गुना के सभी अतिथियों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में ग्‍वालियर संभाग ने किया प्रथम स्‍थान प्राप्‍त 

 कार्यक्रम में प्रभारी प्रतियोगिता सुनील शर्मा जिला सचिव जूडो एसोसोसियन द्वारा गुना में चल रही जूडो की गतिविधियों की जानकारी देते हुये बताया गया की 14 वर्ष बालक वर्ग में ग्वालियर संभाग को प्रथम स्थान, उज्जैन को द्वितीय स्थान एवं इन्दौर को तृतीय स्थान तथा 14 वर्ष बालिका वर्ग में ग्वालियर प्रथम स्थान, इन्दौर द्वितीय स्थान एवं जबलपुर तृतीय स्थान पर रहा। 

बालक 17 वर्ष में प्रथम भोपाल संभाग और बालिका 17 वर्ष में प्रथम ग्‍वालियर संभाग

बालक 17 वर्ष में भोपाल प्रथम, द्वितीय ग्वालियर एवं तृतीय जबलपुर बालिका 17 वर्ष में प्रथम ग्वालियर द्वितीय भोपाल एवं तृतीय इन्दौर रहा। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खेल एवं अनुशासन के आधार पर बालक वर्ग में खिलाडी अरमान ग्वालियर संभाग एवं बालिका वर्ग में हंसिका भार्गव ग्वालियर संभाग को सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी के तौर पर सम्मानित किया गया 

जूडो प्रतियोगिता में ग्‍वालियर संभाग सर्वाधिक मेडल 13 गोल्‍ड, 5 सिल्‍वर और 8 कास्‍य जीतकर बना ऑल ओवर चैम्पियन

प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग से सर्वाधिक मेडल 13 गोल्ड, सिल्वर 05, कास्‍य 8, के आधार पर ग्वालियर संभाग को ऑल ओवर चैम्पियन शिव प्रदान की गई ग्वालियर संभाग की इस उपलब्धि ने गुना एवं शिवपुरी के खिलाडियों का विशेष योगदान रहा समापन के अवसर पर मार्च पास्ट सेरेमनी श्री कमलसिंह रजावत एवं श्री यशवंत शर्मा एनसीसी अधिकारी द्वारा शारदा वि़द्यालय एवं नवयुग विधालय के बैंड के साथ सम्पन्न कराई गई।  सभी अतिथि द्वारा अपने उदबोदन में कहा की सभी खिलाडियों ने खेल भावना एवं अनुशासन में साकर खेल प्रतियोगिता में भाग लिया इसके लिये वह सभी बधाई के पात्र है।

जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. सिसौदिया सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये तथा सभी अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को स्मृति सिन्ह देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में सहायक संघालक राजेश गोयल आसिफ खाँन, योगेश तिवारी प्राचार्य उत्कृष्ट एच. एच जाटव, श्रीमती आरती श्रीवास्तव मार्डन स्कूल प्राचार्य, श्रीमती स्वाति अरोरा आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के उपरांत ध्वज सम्मानीय खेल अधिकारी  महेन्द्र वरैया को जिला शिक्षा अधिकारी गुना सी.एस. सिसौदिया द्वारा सौपा गया।

प्रतियोगिता में कार्यरत सभी खेल समिति मनोज शर्मा नोडल प्रभारी,देवेन्द्र शर्मा, प्रवीण खाडेकर,यशवंत शर्मा,जाशीष गलगले, देवेन्द्र पटैरिया,कमलसिंह रजावत , श्री मदन महामन, लालकृष्ण शर्मा, गोपाल शर्मा, भानू चौरसिया, अकलाक खॉन,हरिसिंह रघुवंशी, सुजानसिंह कुशवाह,परमानंद कुशवाह, असफाक अहमद, सुधर सिंह अटारिया, कुलदीप सिंह रघुवंशी,विजय पंचौली का विशेष सहयोग रहा है कार्यक्रम का संचालन मुकुंद कर्मा द्वारा किया गया। आभार एच.एन. जाटव द्वारा किया गया।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User