50 साल पहले आज ही के दिन देश को झेलना पड़ा था आपातकाल
नई दिल्ली (आरएनआई) 25 जून, 1975 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज उस ऐतिहासिक घटना को पूरे 50 साल हो चुके हैं। आपातकाल 21 महीनों तक चला और इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गया और हजारों राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया गया।
इस दिन को देश आज भी लोकतंत्र की परीक्षा के रूप में याद करता है। इतिहासकार और विश्लेषक इसे भारत के लोकतंत्र के लिए एक कठिन समय मानते हैं, जिसने आगे चलकर जनता के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के महत्व को और भी मजबूती से स्थापित किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



