43वीं यूपी पुलिस जोनल बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
जौनपुर (आरएनआई) यूपी के जौनपुर से सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया

आतिश कुमार सिंह की इस उपलब्धि से न केवल जौनपुर पुलिस बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का सम्मान बढ़ा है। उनकी सफलता पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आतिश सिंह की इस सफलता पर शनिवार को जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह सहित पुलिस परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी यह सफलता विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)