देशी शराब बिक्री का हब बन गया है शाहाबाद
शाहाबाद हरदोई। कस्बे में हर सरकारी दुकान के आसपास ही नहीं बल्कि मोहल्लो में भी कई स्थानों पर रात दस बजे से लेकर सुबह दस बजे तक अवैध देशी शराब अधिक पैसे लेकर बेची जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद द्वारा अल्लाहपुर तिराहे पर एक किराने की दूकान से देशी शराब के बीस पैकेट बरामद करना इस खबर की पुष्टि के लिए काफ़ी है। काशीराम कॉलोनी में कच्ची शराब के साथ देशी शराब ही नहीं चरस और अन्य मादक पदार्थ भी धड़ल्ले से बेचे जा रहे है। जो कि नगर के युवाओं का जीवन बर्बाद करने के लिए काफ़ी है। इस्लामगंज फाटक के निकट, अल्लाहपुर तिराहे पर शाहजहांपुर रोड पर चक्की के निकट किराने की दुकान,मौलागंज देशी शराब के पड़ोस की दुकानों पर,मोहल्ला चौक मे राम वाटिका के निकट, महुआटोला चुंगी पर शराब की दुकान के ऊपर, खेड़ा तिराहा सहित और भी स्थानों पर रात दस बजे के बाद देशी शराब का डिब्बा 80 रूपए की जगह सौ रूपए में आसानी से मिल जाता है। इसकी बिक्री सुबह दस बजे तक की जाती है। काशीराम कॉलोनी में मंदिर के निकट खोखे सहित मंदिर के पीछे कम से कम पांच जगह कच्ची के आलावा देशी अवैध शराब बेचीं जाती है। यही नहीं ये इलाका अन्य मादक पदार्थो का वर्षों से हब बना हुआ है। अभी हाल मे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने किसी शिकायत पर अल्लाहपुर तिराहे पर किराना व्यवसाई के यहां छापा मारकर अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए आम जनमानस उनसे काशीराम कॉलोनी में बिकने वाले मादक पदार्थो के हब को नेस्तनाबूत करने की अपेक्षा करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)