जौनपुर में 338 स्कूल वाहन नियम तोड़ते मिले, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Saturday, July 11, 2026 - 16:32
Updated: 3 months ago
0
जौनपुर में 338 स्कूल वाहन नियम तोड़ते मिले, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

जौनपुर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। परिवहन विभाग की जांच में 27 थाना क्षेत्रों में कुल 338 स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें से 222 वाहन बिना परमिट के चल रहे थे, जबकि 116 वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो चुका था।

परिवहन विभाग ने इन अनियमितताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 1 जुलाई से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 168 स्कूल वाहनों की जांच की गई है। इस दौरान 47 वाहनों का चालान किया गया और 11 स्कूल वाहनों को जब्त (सीज) कर लिया गया।

अभियान के दौरान यह पाया गया कि 24 स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र या तो समाप्त हो चुका था या वे निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, 23 वाहन बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इन्हीं गंभीर खामियों के आधार पर विभाग ने चालान और सीज की कार्रवाई की है।

एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User