21 कट्टों में 10 क्विंटल 50 किलो चावल जप्‍त

Tuesday, May 13, 2025 - 22:39
Updated: 1 year ago
0
21 कट्टों में 10 क्विंटल 50 किलो चावल जप्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के द्वारा शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुदृढी़करण एवं जनोन्‍मुखी बनाने हेतु एवं जमाखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 10 क्विंटल 50 किलो चावल जप्‍त किया गया। 

जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्‍डेय के निर्देशन में आज को कैंट स्थि‍त राठौर आटा चक्‍की कैंट, थाने के पास दुकान का निरीक्षण करने पर उसमें 21 प्‍लास्टिक की बोरियों में 10 क्विंटल 50 किलो चावल संग्रहित होना पाया गया। उक्‍त चावल के सौरभ राठौर पुत्र राजाराम राठौर द्वारा बिल, बीजक निरीक्षण हेतु प्रस्‍तुत नहीं किये तथा चावल प्रथम दृष्‍टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होने के कारण जप्‍त किया गया। प्रकरण सार्वनिक वितरण प्रणाली 2015 के तहत दर्ज किया गया जो आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियत 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्‍डनीय अपराध है। जांच दल में आशीष चतुर्वेदी, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी के साथ ब्रजेन्‍द्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संदेह होने पर चावल को जप्‍त किया गया। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार अभियान लगातार जारी रहेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User